फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जनादेश स्वीकार नहीं कर रहे पंचायत सदस्य

Tue, 21 Mar 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 10 ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव आयोग के लिए चुनौती बने हुए हैं। वह कुरारा विकास खंड के भौली ग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे है। जनादेश को स्वीकार्य नहीं कर रहे हैं। ग्राम पंचायत में विकास कार्य ठप हैं। मामले को लेकर झांसी व चित्रकूट मंडल के अफसर भी परेशान हैं।
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों ने प्रधान के विरोध का नया तरीका निकाला है चुनाव आयोग दस पंचायत सदस्यों का तीन बार चुनाव करा चुका है मगर ग्राम प्रधान के विरोध में तीनों बार निर्वाचित सदस्यों ने शपथ नहीं ली। इससे प्रधान दो साल से कोई काम नहीं कर पा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि ग्राम प्रधान के पद पर अनुज यादव चुने गए थे। इसके बाद ही गांव के 15 ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान का विरोध करना शुरू कर दिया। पहली बार किसी प्रकार पांच सदस्यों ने शपथ ले ली थी। 10 सदस्यों ने शपथ नहीं ली। तब से चुनाव आयोग को गांव के सदस्यों के रिक्त पदों की रिपोर्ट की जाती रही है। इसी क्रम में चुनाव आयोग तीन बार पंचायत सदस्यों का चुनाव करा चुका है मगर हर बार निर्वाचित 10 सदस्य शपथ नहीं ले रहे हैं। इससे ग्राम पंचायत का काम बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

उधर ग्राम प्रधान ने हाईकोर्ट से छह माह के लिए वित्तीय अधिकार के आदेश करा लिए थे। छह माह बीतने के बाद गांव में फिर से सभी काम ठप हो गए हैं।
पंचायत सदस्य शिवपाल, महेश्वरीदीन, स्वयंबर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरीदास, चूरामणि, बजरंग सिंह, हरीशंकर, शीला, ममता, नीतेश सिंह ने हाल ही में हुए पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद शपथ लेने से इंकार कर दिया है। प्रत्येक छह महीने में जिले से गांव के 10 सदस्यों के पद रिक्त होने की सूचना भेजी जाती है।
ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र पटेल का कहना है कि इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है। झांसी के उपनिदेशक(डीडी) पंचायत संजय कुमार यादव के पास चित्रकूटधाम मंडल का चार्ज है, उनका कहना है कि उनके संज्ञान में यह पहला मामला है। इसके बारे में जानकारी कर शासन को सूचित किया जाएगा। पंचायत सदस्यों का कहना है कि ग्राम प्रधान के तानाशाह रवैये के चलते विरोध कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें