फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी अवंती बाई लोधी के अपमान पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। महारानी अवंती बाई लोधी के नाम से बने गेट में उन्हीं का नाम छोटे अक्षरों में लिखे जाने से लोधी समाज में आक्रोश है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय लोधी-लोधा राजपूत महासभा के मंडल अध्यक्ष जयसिंह एडवोकेट ने बताया ललितपुर जिले के रनगांव में उनके नाम पर एक गेट का निर्माण किया गया। जिसमें महारानी का नाम एक कोने में छोटे अक्षरों में लिखा गया। जबकि गेट के दो तिहाई हिस्से पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत का नाम लिखा है। यह महारानी अवंती बाई व लोधी समाज का अपमान है। ज्ञापन देने वालों में बुंदेलखंड अध्यक्ष रामपाल सिंह बीरा, सुरजन सिंह राजपूत, अनिल सिंह, करन सिंह, गोविंददास लोधी, दीपक लोधी, चंद्रवती वर्मा, ब्रजभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें