फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भगवान हनुमान पर अमर्यादित टिप्पणी से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/ राठ। चार दिन पूर्व जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एडी स्वास्थ्य बांदा स्वास्थ्य बांदा डॉ. विजय पति द्विवेदी के भगवान हनुमान पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने, जिलाधिकारी, सीओ व नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कहा कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लक्ष्य बुंदेलखंड जनसेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार भारतवंशी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। बताया कि जिम्मेदार पद बैैठे व्यक्ति की टिप्पणी से करोड़ो लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शासन स्तर से टीम गठित कर जांच कराए जाने की मांग की है। एडी स्वास्थ्य डॉ विजय पति द्विवेदी ने कहा उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा। बात करने के दौरान जुबान फिसल गई।भगवान श्री हनुमान व उनके भक्तों से क्षमा मांगते हैं। वह खुद श्री हनुमान के भक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें