फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हैड मुहर्रिर लापता मामले में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला(हमीरपुर)। डेढ़ माह से लापता चल रहे कस्बे के ग्राम न्यायालय में तैनात हेड मुहर्रिर के मामले में एसपी ने शनिवार को चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है। लापता हेड मुहर्रिर के पुत्र ललित शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला थाना जरिया में दर्ज है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के कर्बी निवासी राजाराम शुक्ला कस्बे के ग्राम न्यायालय में बतौर हेड मुहर्रिर तैनात है। वह दस अगस्त से लापता है। मामले में लापता हेड मुहर्रिर के पुत्र ललित शुक्ला ने 21 अगस्त 2023 को थाना जरिया में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सुराग न लगने पर 28 अगस्त को ललित शुक्ला की तहरीर पर अपहरण का अज्ञात के विरूद्ध थाना जरिया में मुकदमा भी दर्ज किया गया। पुत्र ने बताया कि चौकी इंचार्ज सरीला संगमलाल प्रजापति ने उन्हें एक दिन फोन करके बुलाया और कहा कि वो पंडोखर सरकार गए थे। उन्होंने लापता हेड मुहर्रिर के बारे में बताने के लिए परिजनों को बुलाया है। इसलिए तुम वहां चले जाओ और जब वो पंडोखर सरकार के दरबार में पहुंचे तो वहां 11 हजार रुपए लेकर पेशी हुई। उन्होंने बताया कि अब देर हो चुकी है अब वह नहीं मिलेंगे इसके बाद निराश ललित शुक्ला व परिजन वापस आ गए। 19 सितंबर को ललित ने पुलिस अधीक्षक डॉ.दीक्षा शर्मा से प्रार्थना पत्र देकर सारी बात बताई। एसपी ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें