फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : भाकियू के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट गोल चबूतरे में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बाढ़ से बर्बाद फसलों और घरगिरी का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाकियू पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि यमुना और बेतवा नदी की बाढ़ से 103 गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं। फसलें बर्बाद होने और कच्चे मकान गिरने से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ के पानी और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका है। नुकसान का सर्वे कराने के साथ स्वास्थ्य टीमें भेजकर ग्रामीणों और मवेशियों का इलाज कराया जाए। प्रदर्शन में निरंजन सिंह, अनिल द्विवेदी, सुखेदव सिंह, श्याम सिंह, रामदास, अनिल द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें