फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिजली गिरने से महिला की मौत, दूसरी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। मंगलवार दोपहर बाद क्षेत्र में हुई हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला राजस्व विभाग कर्मचारी की पत्नी है। जिसके चलते तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सिसोलर थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी लीलावती (45) पत्नी सियाराम व सियारानी (50) पत्नी मलखान बकरी चराने के लिए खेतों में गई थीं। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर सियारानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लीलावती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। सिसोलर पुलिस ने मृतका के शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गई। तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि एसडीएम राजेश मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे हैं। कहा कि कार्यवाही की जा रही है। जो भी सरकारी सहायता होगी दिलाई जाएगी।
वहीं, मौदहा क्षेत्र के उर्दना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बकरियां चराने वाला तो बाल बाल बच गया लेकिन उसकी छह बकरियों की ही मौत हो गई है। गांव प्रधान प्रभात यादव ने बताया कि गांव का खेड़ा प्रसाद पुत्र सुंदर पाल अपनी बकरियों को लेकर गांव के गहरौली हार चराने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें