राठ। भगवती मानव कल्याण संगठन ने चौपरा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया। बाबू प्रजापति व बलराम सिंह ने जयकारों के साथ शुरुआत की। धर्मेंद्र सिंह ने बताया भय, भूख व भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण के लिए जन जाग्रति अभियान चलाया जा रहा है। चुनुबाद कुशवाहा, अनंतराम शिवहरे, आशीष सोनी ने कहा घर में सुबह शाम शंखनाद करें। मां और ओम का अधिक से अधिक जाप करें जिससे ऊर्जा का संचार हो। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष हनुमान मिश्रा, अनिल सिंह, सुनील सोनी, बलवान राजपूत, प्रकाश महाराज, कुसुम रानी, पूजा सोनी, दीप्ति, जयंती, रामफल, दयावती, संपत, रश्मि त्रिवेदी, सुरेश शर्मा, डॉ कृष्ण गोपाल तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)