फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 08 Nov 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली के बदनपुर निवासी बच्चू की सास जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी फूलवती (65) की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। दामाद बच्चू ने बताया कि 10 दिन पूर्व उसकी सास अपनी बेटी से मिलने आई थी। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह हमीरपुर कालपी हाईवे होते हुए खेतों की ओर जा रही थी। तभी एक कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें