फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरारा बेरी मार्ग पर गड्ढों के भरने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। कस्बे के बेरी मार्ग की मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने शुरू करा दी है। जिससे कस्बा सहित क्षेत्रवासियों को जलभराव से राहत मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे सहित क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से बेरी-कुरारा मार्ग में जलभराव हो गया था। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद लोनिवि ने रविवार को ही सड़क के जलभराव वाले मार्ग के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। वहीं कस्बा के वार्ड नंबर नौ के निवासी बलवान सिंह, राम किशन प्रजापति आदि ने बताया कि प्रशासन को इस मार्ग से मौरंग लदे ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगानी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें