राठ। भगवती मानव कल्याण संगठन ने चौपरा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों से बचने की सलाह दी। साथ ही नशा व मांसाहार मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई।
प्रताप राजपूत व भान सिंह प्रजापति ने गुरुवर मां के जयकारे से शुभारंभ किया। टीम प्रमुख स्नेहलता ने कहा मां की साधना से घर मंदिर स्वरूप हो जाता है। सभी नशा व मांसाहार मुक्त होकर मां की साधना करें। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा शक्तिपुत्र महाराज के संगठन से जुड़ना सौभाग्य की बात है।
भान सिंह बताया कहा संगठन का लक्ष्य देश को नशा व मांसाहार मुक्त करना है। संचालन तहसील अध्यक्ष अनिल सेंगर ने किया। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुशवाहा, चुनुवाद कुशवाहा, हरिसिंह, बलवान राजपूत, बृजलाल राजपूत, प्रताप राजपूत, कृष्ण गोपाल त्रिवेदी, सुरेश, रमेश सेन, महिंद्र राजपूत, प्रिंसी, आरती, रूबी, पूजा, संध्या, रश्मि आदि रहीं।