फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अब ओवरलोड वाहनों पर रहेगी तीसरी नजर

Fri, 24 Mar 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर अब वाहन तीसरी आंख की निगरानी से गुजरेंगे। ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए यह पहल की गई है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण व एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने खनिज कमांड सेंटर का शुभारंभ किया। हाईवे पर प्रतिदिन पांच से छह हजार वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। इसमें दो हजार से ज्यादा खनिज परिवहन के वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

जनपद में मौरंग खदानों से आने वाले ओवरलोड ट्रकों से सड़कें खराब हो रही हैं। इस कारण समय से पहले सड़क टूटने लगती हैं। समय-समय पर खनिज व पुलिस प्रशासन कार्रवाई करता है, लेकिन रात में ओवरलोड वाहन बच निकलते हैं। अब ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए शहर के यमुना पुल से पहले गेट बनवाया गया जो हाईटेक कैमरों से लैस है। इसकी निगरानी खनिज कमांड सेंटर से की जाएगी। खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
-
यहां नहीं लग पा रही लगाम
जिले में संचालित खदानों में पीटीजेड कैमरे लगाए गए हैं। यहां नियमानुसार लोडिंग करके ही वाहन गुजरना चाहिए, लेकिन नियमों को धता बताकर खदानों से ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। अगर वहीं सख्ती बरती जाए तो ओवरलोडिंग को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को इतनी मशक्कत न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें