हमीरपुर। डीएम ने जिले के सभी प्रिंटिंग प्रेसों व निर्वाचन लड़ने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा।
बताया कि किसी भी निर्वाचन पंफ्लेट या पोस्टर तथा प्रकाशक द्वारा अन्य सामग्री पर मुद्रक तथा प्रकाशक के नाम व पते का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाएगा।
सभी प्रिंटिंग प्रेस धारा 127 का अनुपालन करेगें। साथ ही सामग्री प्रकाशन होने के तीन दिनों के अंदर मुद्रित प्रतियां व प्रत्याशी से (परिशिष्ट-क) पर घोषणा प्राप्त कर उपलब्ध कराएंगे। प्रावधानों तथा आयोग के अनुदेशों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पंफ्लेट या पोस्टर का प्रकाशन नहीं करेगा। जब तक कि प्रकाशक की पहचान की घोषणा उनके द्वारा या दो व्यक्ति जो उन्हें जानते हो, द्वारा सत्यापित न हो। कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी उपबंध का उल्लंघन करता है तो उसे छह माह तक का कारावास या जुर्माना बढ़ाया जा सकता है।
हमीरपुर। अपर एसपी मायाराम वर्मा ने रविवार को लाेकसभा चुनावों को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौदहा पुलिस बल के साथ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्रिटिकल मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर संबंधितों को दिशा निर्देश दिए।
साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि कोई भी अराजकतत्व या चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने केंद्रीय रिजर्व बल व अन्य जनपदों से आने वाली फोर्स के रुकने के लिए चिह्नित स्थानों का निरीक्षण किया। इस मौके पर कोतवाल रामआसरे सरोज सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद)