फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत नौ घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत नौ लोग घायल हो गए। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के किशनपुर गांव निवासी राम सिंह (48) शुक्रवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह मटौंध निवासी तुलसीदास, रैपुराखुर्द निवासी लक्खू, भटीपुरा निवासी दिनेश, उसकी पत्नी सुजाता, पहाड़िया निवासी ऊषादेवी, भंडरा निवासी मुकेश, पनारा निवासी जीतेंद्र व शिवम अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिला अस्पताल में तुलसीदास, ऊषा देवी और राम सिंह की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें