मौदहा। कस्बे के रागौल रेलवे स्टेशन परिसर में नवनिर्मित 100 फीट लंबाई की दीवार सोमवार रात गिर गई। रात का समय होने के कारण हादसा बच गया। सहायक स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि दीवार गिरने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ही इसकी रंगाई पुताई कराई गई थी, लेकिन यह दीवार कैसे गिर गई पता नहीं चल सका। जांच कराई जा रही है। (संवाद)