फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक घंटा जाम रहा नेशनल हाईवे

Wed, 01 Jan 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डंपर चालक की लापरवाही के चलते कानपुर-सागर नेशनल हाईवे एक घंटा जाम रहा। इससे शाम 6:30 से करीब 7:25 बजे तक करीब 10 किमी. लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

पीएनसी व यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। डंपर चालक ने शहर के यमुना पुल में आधा ट्रॉला गिट्टी गिरा दी। इससे एक लेन जाम हो गई।
छोटे वाहनों के निकलने के चलते देखते ही देखते दोनों लेन जाम हो गई। शहर से लेकर सजेती तक व इधर कुछेछा तक 10 किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया।
पीएनसी कंपनी व यातायात पुलिस ने गिट्टी हटवाकर यातायात बहाल कराया। यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर चालक की लापरवाही के चलते जाम लगा है। जेसीबी बुलाकर सड़क से गिट्टी हटवाई गईं। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें