भरुआ सुमेरपुर। नगर पंचायत सुमेरपुर को साफ, सफाई, सुंदरीकरण तथा तालाब, मंदिर के जीणोद्धार कार्य, संस्कृति एवं पत्रावली प्रबंधन में आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य ने बताया कि इंटीग्रल सर्टिफिकेशन लिमिटेड के डायरेक्टर रामधन गौतम ने गुणवत्ता परखने के उपरांत आईएसओ प्रमाण पत्र जारी किया है। (बांदा)