महोबा। जिले में हजरत अली शेर-ए-खुदा की यौमे पैदाइश धूमधाम व अकीदत के साथ मनाई गई। शहर के सुभाष चौकी में गोष्ठी का आयोजन कर हजरत अली पर खिताब किया। इस दौरान जगह-जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को रोककर मिष्ठान व शर्बत का वितरण किया।
खादिमाने हुसैन कार्यकारिणी समिति के तत्वावधान में सुभाष पुलिस चौकी के पास हजरत अली की यौमे पैदाइश पर परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। काजी-ए-शहर सैय्यद आफाक हुसैन ने हजरत अली के जीवन पर खिताब किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, समाजेसवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, रामजी गुप्ता, सेवक नंदवानी, नियाज मोहम्मद आदि मौजूद रहे। शहर के आल्हा चौक में गुलामे मुस्तफा कमेटी के पदाधिकारियों ने स्टॉल लगाकर राहगीरों को मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर नौशाद, पप्पू, इरफान, तौफीक, शादाब मंसूरी, भूपेंद्र श्रीवास आदि मौजूद रहे।