मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे श्रमिक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई । बाइक में सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। कोतवाली कुलपहाड़ के भरवारा गांव निवासी खुमानी कुशवाहा (34) शनिवार की देर शाम मजदूरी करके घर लौट रहा था। तभी भरवारा-चुरारी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर हालत में सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार सालट निवासी देवसिंह (36) व देवेंद्र (23) भी घायल हो गए। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। भाई दिलीप ने बताया कि छह साल पहले खुमानी की शादी हुई थी। भतीजी खुशबू के पैदा होने के बाद पत्नी छोड़कर चली गई।
पिता भगवानदास की बचपन में ही मौत हो गई थी। घटना से मां उर्मिला, भाई दिलीप, प्रेमनारायण व रामेश्वर का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खुमानी के मामा नारायणदास की तहरीर पर बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दुर्घटनाओं में महिला समेत चार घायल
महोबा। थाना कबरई के मकबरई गांव निवासी केशू (23) किसी कार्य से बाइक से क्रशर मंडी जा रहा था। रास्ते में एकाएक अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक फिसलने से घायल हो गया। इसी तरह बम्हौरी कुर्मिन निवासी सोनू, गुढ़ा निवासी क्रांति व लाड़पुर निवासी शारदा अन्य सड़क हादसों में घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।