फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रामलीला के लिए मुस्लिमों ने भी दिया चंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। सोमवार से क्षेत्र के ग्राम विदोखर पुरई गांव स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में शुरू होने वाली दो दिवसीय रामलीला के लिए हिंदुओं की तरह गांव के मुस्लिमों ने भी कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए निस्वार्थ भाव से श्रद्धा के साथ आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कहा कि राम सबके हैं। इस पुनीत कार्य में सभी को बिना भेदभाव के सहयोग करना चाहिए। यही हमारी गंगा जमुनी तहजीब है।
विज्ञापन


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विदोखर पुरई में शोभायात्रा के बाद रात में रामलीला का आयोजन होना है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से आर्थिक सहयोग लिया गया है। इस सहयोग में गांव के मुस्लिमों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।
रामलीला कमेटी के सदस्य नागेन्द्र सिंह, मंतोष शर्मा, विनय शर्मा, बबली सिंह आदि ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जब गांव वासियों से चंदा एकत्र किया जा रहा था। तब गांव निवासी जुम्मन खान, भूरा खान, बबलू खान, गयासुद्दीन घस्सू, इसरार, अनीश, उस्मान खान, गनी खान, एनुउद्दीन, जुबैदा खातून ने भी बढ़ चढ़कर आर्थिक सहयोग करते हुए कहा कि राम सबके हैं। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। यही हमारी गंगा जमुना तहजीब भी सिखाती है।

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें