फोटो 10 एचएएमपी 23- मुहाल मांझखोर में गिरा कचचा मकान। संवाद
सरीला (हमीरपुर)। कस्बे के मांझखोर मोहल्ले में बुधवार देर शाम शिवराम उर्फ टूटटी प्रजापति का कच्चा मकान गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता व पात्रता के आधार पर सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने की भी मांग की है।