भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के इंगोहटा गांव निवासी एचयूएल फैक्टरी के कर्मचारी की बाइक फैक्टरी की पार्किंग से चोरी हो गई। इंगोहटा निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को वह बाइक से फैक्टरी पहुंचा था। बाइक फैक्टरी के बाहर पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी पर चला गया। रात करीब 11:30 बजे जब वह लौटा तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज अंकित बैसला ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। (संवाद)