फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नगर पालिका लिपिक से अभद्रता कर अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर पालिका के प्रधान लिपिक ने एक सभासद व एक सभासद के पति पर अभद्रता करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है। लिपिक ने नगर पालिका ईओ से मामले की शिकायत की। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


प्रधान लिपिक विजय कुमार ने बताया बुधवार दोपहर कार्यालय में बैठ कर विभागीय काम निबटा रहे थे। तभी वहां पहुंचे एक सभासद व एक सभासद के पति ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए सरकारी अभिलेख ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पेंशन पत्रावली का रजिस्टर फाड़ दिया। उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। साथ ही देख लेने की धमकी दी। ईओ ने बताया कर्मचारियों द्वारा सभासद व सभासद पति के खिलाफ कुछ दिनों से शिकायतें कीं जा रहीं हैं।
बताया दोनों कुछ दबंगों के साथ आते हैं। कर्मचारियों पर नियम विरुद्ध कार्य का दबाव बनाते हैं। कर्मचारियों द्वारा मना करने पर गालीगलौज करना, अभिलेख छीनन, फाड़ना व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना आम बात है। वहीं कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा किसी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें