हमीरपुर। डिपो के चालक और परिचालकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अनावश्यक वेतन कटौती कर शोषण करने का आरोप लगाया है।
चालक प्रमोद पाल, महमूद अहमद, इरफान खां, फूल सिंह, घनश्याम, परिचालक राज नरायणपाल, बृजकिशोर, जव्वाद हुसैन, देशराज, राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, गोरेलाल, सईदउद्दीन, राममिलन, आशुतोष ने ज्ञापन सौंपा है। आरोप लगाया कि हमीरपुर डिपो के चालक परिचालकों का अनावश्यक रूप से शोषण किया जा रहा है। वाहनों का डीजल औसत कम आने पर चालकों के वेतन से रिकवरी की जा रही है। एआरएम उनकी नहीं सुनते हैं। एआरएम का कहना है कि मुझे प्रति गाड़ी का डीजल औसत 5.80 का चाहिए, अन्यथा की स्थिति में रिकवरी की जाएगी। हर चालक पांच के ऊपर डीजल औसत दे रहा है फिर भी रिकवरी की जा रही है। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एआरएम आरके जैन का कहना है जो भी आरोप हैं वह बेबुनियाद हैं। डीजल औसत की मानीटरिंग शासन द्वारा की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कहा कि नई गाड़ियों में औसत खराब दिखाया जा रहा है। जबकि राठ डिपो में नई गाड़ियों में औसत बेहतर है।