हमीरपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। जिसमें जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ जा रही कार्यवाही को गलत बताया। कहा कि आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी कि गई।
आठ दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कि गई, लेकिन जांच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ। इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बता उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं। प्रदर्शन में सुनील शिवहरे जिला महासचिव, आदित्य प्रजापति प्रदेश सचिव छात्र विंग, त्रिलोक चंद्र कबीर जिलाकोषाध्यक्ष, अनिल विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ, अर्चना गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, कामनी सिंह, अत्रि यादव, प्रमोद बौद्ध आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। (संवाद)