फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली बनाकर कोरोना से बचने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कला ही जीवन है विषय पर स्कूल में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगोली बनाकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर के अवतार मेेहेर बाबा जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को कला ही जीवन है विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें पीजी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने कोरोना की रोकथाम और बचाव से संबंधित कलाकृतियां बनाकर जागरुकता का संदेश दिया। मीनाक्षी निगम और अर्चना शुक्ल ने प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए बेहतर रंगोली बनाने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया। प्रबंधक मेहेर प्रकाश निगम ने बच्चों की रंगोली की सराहना की। प्रधानाचार्य केके द्विवेदी, अर्जुन सिंह, एसपी मिश्रा, महेंद्र खरे, राजेश, बुरारा खान आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें