फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवारों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बाइक से घर से लौटते समय नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर दी। घायलों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के सैना रोड दीवानपुरा मोहल्ला निवासी सुशील उर्फ सोनू अहिरवार (25) ने बताया कि 16 फरवरी को उनकी शादी हुई थी। पत्नी चरखारी रोड सिकंदरपुरा मोहल्ला में अपने मायके में हैं। रविवार को उनकी पत्नी ने सहेलियों को शादी की पार्टी दी। पार्टी में शामिल होने सुशील अपनी बहन शिवानी (18) के साथ ससुराल गए थे। रात में वह शिवानी व रिश्तेदार अंकित (12) व वर्षा (15) को लेकर एक बाइक पर लौट रहे थे। चौपरा रोड पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने धक्का देकर उनकी बाइक गिरा दी। चारों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश उसका का मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर कोतवाली क्षेत्र के कुल्हैंड़ा गांव निवासी कल्लू ने बताया कि सोमवार को पनवाड़ी रोड पर हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी गढ़ी के एक व्यक्ति ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। पुलिस में शिकायत करने पर दोबारा पीटने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें