मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी नेहा परवीन 30 वर्ष पत्नी रजबुद्दीन ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन विवाहिता को सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पति रजबुद्दीन ने बताया कि घर में हुए मामूली विवाद को लेकर पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। संवाद