भरुआसुमेरपुर। विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका का पति मुंबई में मजदू्री करता है।
टेढ़ा गांव निवासी मृतका के देवर दीपू वर्मा ने बताया कि बड़े भाई दीपक उर्फ छोटू ने पिछले वर्ष 30 मई को महाराष्ट्र निवासी काजल वर्मा (22) के साथ शादी की थी। इन दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद काजल ससुराल में रहती थी और पति दीपक मुंबई में मजदूरी करते हैं। वह दिवाली पर्व पर गांव आए थे। शनिवार को घर के अन्य सदस्य खेतों में कार्य करने गए थे। तभी सूना घर पाकर भाभी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के ससुर ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मौके पर पहुंचे प्रधान नोखेलाल यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।