मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के उपरौस मोहल्ले में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट और जबरन जहर देने आरोप है। सीएचसी में महिला का इलाज चल रहा है।
उपरौस निवासी जेबा खलील पत्नी मोहम्मद सगीर ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। बताया कि शादी अक्तूबर 2015 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने का ताना देकर ससुरालीजन उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। रविवार शाम पति, सास, ससुर और जेठ ने मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए कहा। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। सास-ससुर के उकसाने पर पति व देवर ने उसे जबरन जहर खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। घटना के दौरान नाबालिग बेटे ने फोन कर मामा अदनान को सूचना दी। भाई उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गया। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि महिला ने दहेज की मांग और मारपीट की शिकायत दी है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।