फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 5100 दीपों से बनाया देश का मानचित्र और तिरंगा

विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी 35- 5100 दीपों से बनाया देश का मानचित्र। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मौदहा कस्बे के बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर 5100 दीपों का उपयोग करके भारत का मानचित्र और तिरंगा बनाया गया जिससे प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशी मनाई गई। इसके उपरांत केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यक्रम में सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दीपों से सजाया गया भारत का मानचित्र और तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें