फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे पुरुष व महिला जिला चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महीने में 18 से 20 हजार ओपीडी वाला जिला अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। पुरुष अस्पताल में जहां एक मात्र फिजीशियन व एक बाल रोग विशेषज्ञ है। जिनके भरोसे यहां आने वाले ज्यादातर मरीजों व नौनिहालों के इलाज की व्यवस्था है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है। बीते माह तैनात किए गए फिजीशियन एक माह ड्यूटी कर वापस लौट गए जबकि चेस्ट फिजीशियन आए ही नहीं। वही महिला व पुरुष अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से अल्ट्रासाउंड मशीनें शोपीस बनी है। जिला अस्पताल में एक भी सर्जन न होने से मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में 25 चिकित्सकों के सापेक्ष 12 चिकित्सक तैनात है। ऐसे में प्रतिदिन छह से सात सौ मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी इनके भरोसे है। चिकित्सकों की कमी के चलते अस्प्ताल रेफर सेंटर बन गया है। मौजूदा में जिला पुरुष चिकित्सालय में एक मात्र फिजीशियन डाॅ. आरएस प्रजापति की तैनाती है। जिनके भरोसे वार्ड में भर्ती मरीजों के अलावा ओपीडी में आने वाले करीब 300 मरीज के इलाज की जिम्मेदारी है। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ की बात करें तो डाॅ. आशुतोष निरंजन की तैनाती है। जबकि यहां सर्जन के दो पद रिक्त पड़े है। इसके अलावा फिजीशियन का एक, बाल रोग विशेषज्ञ का एक, प्रभारी अधीक्षक का एक, चर्म रोग विशेषज्ञ का एक, रेडियोलॉजिस्ट के दो, चेस्ट फिजीश्यिन का एक, कार्डियोलाॅजिस्ट का एक व पैथालॉजिस्ट का एक पद रिक्त है। इसी प्रकार महिला अस्पताल में एमओपीपीसी का एक पद, सुपरिटेंडेट का एक व रेडियोलॉजिस्ट का एक पद खाली है। जिससे मरीजों को सही ढंग से इलाज नहीं मिला पा रहा।
सीएमएस डाॅ. एसपी गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों की कमी को लेकर शासन को पत्र भेजे जा चुके है। धीरे धीरे कमी पूरी की जा रही है। बीते दिनों आर्थोपैडिक की तैनाती की गई है। फिजीशियन व चेस्ट फिजीशियन की भी तैनाती की गई है। फिलहाल वह अपनी सेवाएं नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें