हमीरपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक महिला का ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वह कह रही है कि उसका शव जंगल में लटका है, देख जाओ। वहीं इसी नाम की महिला की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज होने पर कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है। वायरल ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
वायरल ऑडियो में महिला अपने भाई से रोते हुए कहती है कि डिग्गी के सतीश ने पैसा लेने के लिए चार लोगों को बुलाया था। दो लोग उसे गाड़ी में ले गए। उसे मारकर जंगल में टांग गए हैं। जिस पर युवक कहता है कि मैं हमीरपुर आ रहा हूं। महिला उस युवक की पत्नी से बात करती है कहती आकर देख जाओ।
कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को सदर कोतवाली में कांशीराम कालोनी निवासी बुलबुलिया ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री निशा 15 दिसंबर को अपने भाई मुकेश के खाते में पैसा लगाने को कहकर निकली थी। फिर वह घर नहीं पहुंची जिस पुलिस गुमशुदगी दर्ज तलाश कर रही है। वहीं उसका नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। वायरल ऑडियो से इस घटना का क्या कनेक्शन हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है।