फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शराब ठेका के सेल्समैन से लूट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव निवासी ज्ञानेश कुमार ने एक अप्रैल को लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। ज्ञानेश के अनुसार वह जरिया थाने के पवई गांव स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। 31 मार्च को शराब की दुकान बंद होने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। रात करीब 10.30 बजे लींगा गांव से गोहांड जाने वाले मार्ग पर बुलेट सवार चार लोगों ने बाइक रोकी और रास्ते की जानकारी लेने लगे। बताया कि इसी दाैरान एक युवक ने बाइक की चाबी निकाल ली। आरोप है कि बाइक की डिकी में मोबाइल फोन, दुकान की चाबी व टिफिन रखा था। आरोपी लूटपाट कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली के एसएसआई प्रिंस दीक्षित ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें