फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हुई थी वृद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मंगलवार सुबह अकौना मार्ग पर सड़क किनारे मिले वृद्धा के शव की शिनाख्त औंता गांव निवासी पंछीली (70) पत्नी डबूला अहिरवार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी मृतका के दामाद श्याम बिहारी ने बताया की मृतका अपने पति के साथ रहती थी। ग्रामीणों के सहारे दोनों का भरण पोषण चलता था। पंछीली मानसिक रूप से बीमार थी। बीते शुक्रवार को वह बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। जानकारी होने पर उसने कस्बा सहित धनौरी आदि गांवों में खोजबीन की। कहीं पता न चलने पर कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया था। मंगलवार को अकौना गांव के पास वृद्धा का शव मिलने की खबर पढ़कर वह कोतवाली पहुंचा। जहां लावारिस शव की शिनाख्त औंता गांव निवासी पंछीली के रूप में की। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि शव की शिनाख्त होने पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। कहा कि वृद्धा की मौत लू लगने के कारण होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें