राठ। बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने सोने चांदी के जेवर सहित 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। जेवर की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गढ़ी गांव निवासी भगत सिंह ने बताया कि परिवार सहित ईंट भट्टों पर मजदूरी करने गए थे। घर में ताला लगा था। गुरुवार रात चोर ताला तोड़ कर घर में घुस गए। चोर घर में रखे सोने के दो मंगलसूत्र, अंगूठी, दो हाय, चांदी की हाफ पेटी, दो जोड़ी पायलें, ब्रेसलेट व 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने उन्हें फोन पर घर में चोरी होने की जानकारी दी।