फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों के अड़ंगेबाजी से मौरंग खदान बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पारा कंडौर की खदान ग्रामीणों के अड़ंगे से पिछले दो दिनों से बंद चल रही है। खदान को जाने वाले रास्ते से वाहनों की आवाजाही को बंद करा दिया गया है। खदान संचालकों का कहना है कि खदान से बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली से मौरंग की चोरी करने वाले स्थानीय कुछ असरदार लोग ग्रामीणों को उकसाकर खदान का संचालन प्रभावित करवा दिया है। इन्हीं लोगों की चोरी की वजह से खदान के रास्ते का पुल टूट गया है। जबकि इस रास्ते से खदान के ट्रकों की आवाजाही नहीं होती है। ग्रामीण इसे मुद्दा बनाकर खदान का संचालन बंद किए हैं। जिससे राजस्व की क्षति हो रही है।  कुरारा क्षेत्र के अंतर्गत पारा कंडौर (टीकापुर) गांव की खदान संख्या 20/5 है। खदान जाने के दो रास्ते हैं। एक रास्ते में पुल पड़ता है। पट्टाधारक ओमप्रकाश, रामऔतार का कहना है कि पुल वाले रास्ते से खदानों के वाहनों की आवाजाही नहीं होती है। खदान आने-जाने वाले वाहनों का दूसरा रास्ता है। जिसमें कोई पुल नहीं है। जिस रास्ते में पुल है उस रास्ते से गांव के कुछ असरदार लोगों की शहर पर ट्रैक्टर ट्रालियों और बैलगाड़ियों से अरसे से मौरंग की चोरी कर निकलती हैं। इस मौरंग को खदान से कुछ दूर लाने के बाद डंप किया जाता है। फिर इन्हीं असरदार के इशारे पर ट्रकों में लोड कर चोरी से भेजा जाता है। इसी वजह से पुल भी ध्वस्त हुआ है। लेकिन अपनी चोरी छिपाने के लिए खदान संचालकों पर दोष मढ़ते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर खदान का संचालन बंद करा दिया गया है। जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। फोटो परिचय 17 एचएएमपी 8 खदान से बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्राली निकलते हुए 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें