फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव नदी किनारे जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा, हमीरपुर। महिला की हत्या कर शव फेंकने से गिमुंहा रिठौरा गांव में सनसनी फैल गई। चौकीदार की सूचना पर एएसपी व सीओ सदर ने डॉग स्कवॉयड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया है। रिठौरा गांव के पास बेतवा नदी किनारे रविवार की सुबह 24 वर्षीय महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव के चौकीदार ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल जाकर अज्ञात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। उसके पैरों बिछिया होने से शादीशुदा लग रही है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौके पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सदर अनुराग सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मगर उनके हाथ कोई न तो सुराग लगा और न ही शव की पहचान हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना दर्ज कर ली गई है। शव को जिला अस्पताल के मोरचरी हाउस में रखवाया गया है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के चेहरे में चोट है। संभावना जताई कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। जिसकी जांच की जा रही है।  फोटो परिचय 17 एचएएमपी 04 घटनास्थल का निरीक्षण करते एएसपी फोटो परिचय 17 एचएएमपी 05 घटनास्थल पर पीली पट्टी लगाकर घेराबंदी करते पुलिस कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें