फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुर से कुलदीप व राठ से श्रीनिवास भाजपा से प्रत्याशी

Mon, 24 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/राठ। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम जिले के निकायों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी ने हमीरपुर व राठ में निवर्तमान चेयरमैन कुलदीप निषाद व श्रीनिवास बुधौलिया पर विश्वास जताया है। कुलदीप जहां पहले से भाजपाई है जबकि बुधौलिया पिछला चुनाव निर्दलीय जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

भाजपा ने नगर पालिका हमीरपुर से निवर्तमान चेयरमैन कुलदीप निषाद, राठ से श्रीनिवास बुधौलिया, मौदहा से वाल्मीकि गोस्वामी, नगर पंचायत सुमेरपुर से सिद्घार्थ सिंह, कुरारा से आशारानी कबीर, सरीला से पवन अनुरागी व गोहांड से अनीता राजपूत को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। दो दशक पूर्व राजनीति में आए कुलदीप निषाद की मां बिटोल निषाद वर्ष 2012 में जहां चेयरमैन रही। वहीं वर्ष 2017 में वह स्वयं चेयरमैन बने। वह केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के करीबी माने जाते है। वहीं राठ से प्रत्याशी घोषित श्रीनिवास बुधौलिया बुंदेलखंड के दिग्गज नेता रहे दिवंगत राजनारायण बुधौलिया के छोटे भाई हैं। राजनारायण बुधौलिया हमीरपुर महोबा लोकसभा सीट से सांसद व महोबा से विधायक रह चुके हैं। राजनीति में वह किंग मेकर के रूप में जाने जाते थे। श्रीनिवास बुधौलिया ने 2007 में राठ विधानसभा चुनाव से राजनैतिक सफर की शुरूआत की थी। जिसमें वह दूसरे नंबर पर रहे थे। 2017 में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए निर्दलीय मैदान में उतरे। कड़े संघर्ष के बीच 6661 मत पाकर जीत दर्ज की थी। जीतने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए। उनके पिता साहित्यकार डा. गनेशीलाल बुधौलिया भी राठ नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद राजनैतिक माहौल गर्मा गया है।
कांग्रेस ने भी घोषित किए प्रत्याशी
कांग्रेस पार्टी ने हमीरपुर नगर पालिका से अरशद अंसारी, नगर पंचायत कुरारा से मंजू अहिरवार, सरीला से कौशिल्या रानी, गोहांड से रामकली, नगर पालिका राठ से राजेश कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें