फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कुलदीप व पूजा ने जीती हाफ मैराथन

Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। सेना के शौर्य विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने 11 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की। कुलदीप और पूजा ने हाफ मैराथन जीती है।
विज्ञापन

पूर्व फौजी उदेश कुमार राजपूत ने बताया बीएनवी इंटर काॅलेज ग्राउंड से मैराथन शुरू हुई। बालक वर्ग में 25 युवकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुलदीप सिंह ने पहला, अमित सिंह ने दूसरा व सत्यम सिंह ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार छह किलोमीटर बालिका वर्ग में कुल 17 बालिकाओं ने मैराथन में दौड़ लगाई। जिसमें पूजा ने प्रथम, सरिता सिंह ने द्वितीय व गायत्री देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक अरुण सिंह परिहार, डॉ आराधना राजपूत, डॉ उमाकांत सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के सदानंद खरे, जागेश्वर प्रसाद, जानकी प्रसाद, हवीब खान, महेशचंद्र यादव, सुनील फौजी, हरीसिंह राजपूत आदि रहे।(संवाद)

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें