जनवरी से राशन सामग्री न मिलने पर चकोठी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें राशन सामग्री दिलाने की मांग की है। उधर कोटेदार का कहना है कि उसने सूची के हिसाब से सभी उपभोक्ताओं को राशन दे दिया है।
कुरारा विकासखंड के चकोठी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उन्हें जनवरी से अब तक राशन नहीं मिला। जो सूची कोटेदार लगाए है, उसमें किसी सदस्य के माता पिता का नाम नहीं है। राशन मांगने पर कोटेदार टरका रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और राशन सामग्री दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देते समय प्रधान रेखा, गेंदारानी, सरजू, शांती, रानी, श्यामादेवी, सियाप्यारी, सुमन, घसिटिया, सुनीता आदि मौजूद थीं। उधर कोटेदार रणजीत सिंह ने बताया कि उसने सभी 129 लोगों को राशन सामग्री वितरित की है।