फोटो 29 एचएएमपी 35= प्रधानाचार्य बनी छात्रा काजल व मौजूद अभिभावक व स्टाफ। स्रोत: विद्यालय
मौदहा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सोमवार को सिसोलर स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की 12वीं की छात्रा काजल को एक दिन का प्रधानाचार्या बनाया गया। छात्रा काजल ने प्रधानाचार्या के रूप में विद्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे। इसके बाद सभी छात्राओं को थाना सिसोलर का भ्रमण भी कराया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090,112 आदि की जानकारी दी। साइबर क्राइम से निपटने व अन्य तरह की उपयोगी जानकारी छात्राओं के साथ साझा की। इस मौके पर प्रधानाचार्या रंजना सिंह, प्रवक्ता आकांक्षा आदि मौजूद रहे।