फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह तक चलने वाली रामलीला व मेले का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। गांव में एक सप्ताह तक चलने वाले मेले एवं रामलीला की शुरुआत मंगलवार से हो गई। दूसरी तरफ दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

गांव में 112 साल पुराने इस आयोजन को लेकर रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष आनंद कुमार गुरुदेव ने बताया कि 20 अक्तूबर को रामजन्म और ताड़का वध, 21 अक्तूबर को धनुष भंग 22 एवं 23 अक्तूबर को राम वनवासी कार्यक्रम का आयोजन होगा। रामलीला में प्रसिद्ध कलाकारों में इटावा के लक्ष्मण, कानपुर के परशुराम, बांदा के जनक को बुलाया गया है। मेला भी प्रारंभ हो गया है। मेला कमेटी और ग्रामीणों ने सभी व्यापारियों को भरपूर सुरक्षा मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं बांके बिहारी कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 22 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। जिसमें कई जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें