भरुआ सुमेरपुर। शनिवार की देर रात क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी। आग से गृहस्थी सहित जेवर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। टेढ़ा निवासी रमेश पाल ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे वह घर के बाहर बैठा था। अचानक घर के अंदर से धुआं उठने लगा। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। रमेश के अनुसार आग से करीब चार लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है।