राठ। कोतवाली क्षेत्र के औंड़ेरा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
औड़ेरा गांव निवासी राजबहादुर पाल ने बताया कि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सुबह छह बजे पत्नी के साथ मजदूरी करने कस्बा गए थे। जबकि बच्चे स्कूल गए थे। दिन में मौका पाकर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी बक्से की चाभी खोज बक्सा खोल लिया। चोर तीन सोने के हार, एक जोड़ी झुमकी, नथ व पांच हजार रुपये ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये बताई है। कोतवाली के एसएसआई विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। कहा हलका इंचार्ज को भेज कर जांच कराई जा रही है।