फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से जेवरात व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां थाने के कुल्हैंड़ा गांव में चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाया। तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी ले गए।
विज्ञापन

कुल्हैंडा गांव के रामस्वरूप ने बताया कि बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। चोरों ने घर का ताला तोड़ कर सोने का हार, चूड़ी, बेंदी सहित करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। वहीं छत्रपाल के घर से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, चांदी की कमर पेटी व पांच हजार रुपये, दशरथ के घर से एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। एक साथ तीन घरों से लाखों की चोरी से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ितों ने बताया कि बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। पड़ोसियों से चोरी की जानकारी पर घर पहुंचे। वहीं मझगवां एसओ पंधारी सरोज ने कहा कि मौके पर पुलिस भेज जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें