फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती एंबुलेंस से उतारने पर विभाग गंभीर, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गर्भवती को एंबुलेंस से उतारे जाने के मामले में स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन

भौंरा गांव निवासी उत्तम निषाद की गर्भवती पत्नी रेखा 102 एंबुलेंस से पंधरी अस्पताल जा रहीं थी, रास्ते में परिजनों ने मौहर ले जाने की बात कही। इसी को लेकर विवाद हुआ। गर्भवती के परिजनों ने
आरोप लगाया कि एंबुलेंस स्टाफ ने एक हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसे बीच रास्ते में उतार दिया गया। स्टॉफ ने जबरन एंबुलेंस से उतरने की बात कही है। रेखा को मौहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका सफल प्रसव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इस मामले को लेकर सीएमओ डॉ. एके रावत, एसीएमओ डॉ. रामअवतार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल यादव, तहसीलदार मुहम्मद असलम गांव पहुंचे। टीम ने प्रसूता के परिजनों के बयान लिए हैं।
सीएमओ का कहना है कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें