राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव निवासी मानसिंह पुत्र शंकर उर्फ भोला राजपूत ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें बताया कि 29 अगस्त की शाम उनके खेत में गांव के दशरथ पुत्र मोहना राजपूत के जानवर चर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो दशरथ ने अपने बेटों भरत कुमार, वीरेंद्र व नाती सौरभ को बुला लिया। सभी ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि वीरेंद्र ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। बताया कि करीब आधा घंटे बाद आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर महिलाओं से गालीगलौज व धमकी दी। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)