फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छात्राओं को शारीरिक बदलाव की दी जानकारी

Tue, 03 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। क्षेत्र के इमिलिया गांव स्थित पीएम श्री दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज में मंगलवार को किशोर बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. नीलम गुप्ता ने किशोरावस्था में लगने वाले टीकों और इस उम्र में होने वाले शारीरिक-मानसिक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान बताए। वहीं, डॉ. रमेश गुप्ता व स्टाफ नर्स शबाना मुमताज ने सेनेटरी पैड बनाने की प्रक्रिया, उपयोग विधि तथा इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. मोहसिन व कॉलेज की महिला शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें