फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शिविर में दी विधिक अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। तहसील सभागार में शनिवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम अवनीश तिवारी ने लोगों को कानून के प्रति जागरुक करते हुए विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। बताया कि रविवार को वीरभूमि कॉलेज महोबा में आयोजित होने वाले विधिक सहायता व सेवा शिविर में उपस्थित होकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। तहसीलदार रामानंद मिश्रा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है। शिविर में महिला अधिकारों, बाल अधिकारों, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव व लोक अदालत से आपसी सहमति से विवादों के निस्तारण की जानकारी दी। कहा कि कानूनी जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे, इसके लिए शासन की ओर से समय-समय पर जागरुकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर पराविधिक राघवेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रदीप खरे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें