फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में आग लगाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के भुलसी गांव निवासी राकेश यादव के घर में रविवार को तड़के करीब तीन बजे आग लग गई। लपटें देख पड़ोसियों ने उन्हें जगाया। इसके बाद राकेश व उनके परिवार के लोगों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। राकेश ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। भाजपा नेता जितेंद्र पाल ने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड व पुलिस कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग में राकेश के पड़ोसी संजय आरख का भी मकान हल्का-फुल्का जल गया। आग से राकेश की गृहस्थी का सामान व घर में रखा अनाज लाही, चना, गेहूं इत्यादि बर्बाद हो गया। राकेश ने आरोप लगाया है कि किसी ने रंजिश में उसके घर में आग लगाई है। हल्का इंचार्ज राजेश मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें